पिकअप में पशुओं को लादकर भाग रहे तस्करों का गौर पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर भागकर पुरानी बस्ती थाने के पांडेय बाजार में एक राहगीर को चपेट में ले लिया, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पीछा करके पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनमें जनपद रामपुर,कुशीनगर और संतकबीरनगर जिले के तस्कर शामिल हैं।