गोविंदनगर शुगर मिल पर श्रमिक किसान और व्यवसाईयों का धरना पांचवें दिन जारी रहा। धरने पर पहुंचे रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने धरना का समर्थन करते हुए कहा कि मिल चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की बुधवार को मिल चलाये जाने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।