नाबालिगों से स्मार्ट मीटर लगवाने का सर्वे कराने को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता चंद्रमणि मिश्र उर्फ सुदामा ने उपजिलाधिकारी हर्रैया को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर शौकत अली को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि हर्रैया कस्बे में पांच बच्चों की टीम सर्वे करने के लिए लगाई गई है। मांग किया कि नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य कराये जाने पर रोक लगाते हुए उक्त कम्पनी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाए।