वाराणसी की सेंट्रल जेल में सजा पूरी करने के बाद मंगलवार को बस्ती लौटे पूर्व मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता रामकरन आर्य का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी-टांडा पुल के पास जिले की सीमा पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।