फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का ब्लॉक खत्म, बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आना-जाना सामान्य हुआ

रेलवे का ब्लाक खत्म होने के बाद बुधवार को ट्रेन समय से चलने लगीं। बस्ती रेलवे स्टेशन से बन कर चलने वाली एक मात्र ट्रेन मनवर- संगम एक्सप्रेस भी अपने समय से रवाना हुई। यह ट्रेन अयोध्या होते हुए प्रयागराज तक जाती है। यह ट्रेन बस्ती से बन कर चलती है इसलिए इस ट्रेन से अयोध्या तक काफी लोग दैनिक यात्रा भी करते हैं। बस्ती से यह ट्रेन प्रयागराज के लिए 1.30 मिनट पर छूटती है। प्रयागराज से आने वाली मनवर संगम एक्प्रेस सुबह 11.30 बजे यहां पहुंचती है। 18 एवं 19 अगस्त को ब्लाक होने के कारण यह ट्रेन बस्ती की जगह मनकापुर से चलाई जा रही थी जबकि बुधवार को यह बस्ती से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें