रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बंडौगी में आयोजित रात्रि कालीन चौपाल में ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह ने केंद्र सरकार के 12 व प्रदेश सरकार के नौ वर्षो के विकास कार्यो और योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर चौपाल कार्यक्रम के नोडल जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, एनटी पूजा वर्मा, थानाध्यक्ष महेश सिंह, सीडीपीओं देवेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, डिप्टी सीवीओ बलराम चौरसिया, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, प्रधान प्रतिनिधि जयराम चौधरी, पूर्व प्रधान गंगाराम यादव, मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, वीर श्रीवास्तव, रिजवान अहमद, असगर अली आदि मौजूद रहे।