सहालग के सीजन में रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। महाकुंभ जाने के लिए भी यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेनों में आरक्षण न मिलने के बावजूद सामान्य श्रेणी में जाने के लिए यात्री बेबस नजर आए।