बकरीद के अवसर पर जिले में जगह-जगह नमाजियों द्वारा सकुशल नमाज अदा की गयी। कहीं से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। थाना क्षेत्र के कलवारी, कुसौरा, कुसौरी, कम्हरिया, मोहम्मदपुर, बहादुरपुर, महुआ डाबर, गायघाट, बैड़ारी, मिश्रौलिया,कोड़र सहित जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी। क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह,नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मयफोर्स के साथ देखभाल करते नजर आए। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव तथा मोहम्मदपुर में कुर्बानी हुई।