गौर थाना क्षेत्र के बाराह में मंगलवार की देर रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। गांव वालों की सूचना लगी तो तनाव बढ़ गया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया बुझाया। कुछ देर में नई प्रतिमा लगाई तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस अराजक तत्वों की पहचान में जुटी।