बस्ती के वाल्टरगंज थाने में चौकीदारों की बैठक की गई, जिसमें सर्दी के सीजन में रात्रि गश्त करने को कहा गया। रात्रि में चौकीदारों की भुमिका और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बताया कि ठंड में कोहरे के दौरान सतर्कता और पुलिस के साथ सामंजस्य किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने में काफी सहायक होंगे।