थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव स्थित उर्मिला एजुकेशन एकेडमी के पास मंगलवार सुबह एक धान के खेत में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के दौरान ईंट भट्ठे के मुंशी राम केवल ने मृतक की पहचान बहादुर पुत्र महादेव, निवासी चेतरा (झारखंड) के रूप में की। वह थाना क्षेत्र के कन्नीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर श्रमिक के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते वह पिछले तीन दिनों से भटक रहा था।