थाना दुबौलिया क्षेत्र के रमवापुर राजा बाजार, बस्ती में महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर लोगों के साथ घटित साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के प्रति जागरूक किया गया।