गौरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी गुलिस्ता खातून (25) का मंगलवार को किसी बात को लेकर पति मोहम्मद रफीक से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।