मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में 58 वर्षीय सतीश मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके सगे भाई आरोपी राजेश मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अतुल कुमार अंजान ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे गोदमवा मोड़ तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में रवाना कर दिया गया।