हरैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार के महाबीरन पूर्व में पांच माह के बच्चे का शव पानी की टंकी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि परिवार में किसी बात पर विवाद के बाद उसकी मां ने बेटे को छत पर रखी पानी की टंकी में ले जाकर डुबा दिया। हालांकि मां ने परिवार के अन्य लोगों पर इसका आरोप लगाया है। महाबीरन पुरवा निवासी रवि सोनी की करीब डेढ़ साल पहले पिंकी सोनी से शादी हुई थी। पांच वर्ष का उनका एक बेटा कृष्णा था।