पैकोलिया थानाक्षेत्र के कपूरपुर गांव की 25 वर्षीय संगीता गोस्वामी का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। घटना के बाद से पति फरार है। सूचना सीओ हर्रैया सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।