मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को बहू- बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाने की टीम ने ग्राम अमहरी में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।