बाबू लाल चौधरी(50 ) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास ही बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित कोचिंग इंस्टिट्यूट के बगल में मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। सीओ सिटी और एसओजी की टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।