फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पौली में निकाली तिरंगा यात्रा, शुरू हुआ अभियान

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पौली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। पदयात्रा के जरिए हर घर तिरंगा लगाने व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार रहे। इनके नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। भारत माता के जयकारे के साथ निकली यात्रा ब्लाक मुख्यालय से पौली चौराहा अमौली होते हुए कनकेश्वरनाथ मंदिर पौली चौराहे तक गई। यात्रा पुनः पौली ब्लाक मुख्यालय पहुंची। जहां पर मौजूद लोगों ने देश की एकता-अखंडता व राष्ट्र धर्म पालन का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें