बरेली के हाफिजगंज थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने मोबीन खान नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह बैंक की वसूली टीम का कर्मचारी है। मोबीन रिठौरा क्षेत्र के मुल्लापुर गांव में रहता है लेकिन उसने रिकॉर्ड में अपना पता बिजनौर के चांदपुर थाने के सराई गांव का लिखवा रखा है। मोबीन के पास से पुलिस ने दो कार बरामद की हैं, जिन पर एक ही नंबर पड़ा है। एक का चेसिस नंबर गोरखपुर की कार का निकला है।