ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुसलमानों और उलमाओं का नजरिया स्पष्ट है। हम हर उस कानून को मानेंगे, जिससे शरीयत को नुकसान न पहुंचता हो। उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी कानून में शरीयत का लिहाज किया गया है तो मुसलमान इस कानून को मानेगा। अगर शरीयत के वसूलों के खिलाफ है तो मुसलमान मजबूर नहीं हैं कि यूसीसी को माने।