बरेली में अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। पीलीभीत रोड स्थित गांव जुल्फिकार में अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही थीं। बीडीए की टीम ने इन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए. ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध जगहों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।