फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में आग ने मचाई तबाही... 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगरा में रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगने से हाहाकार मच गया। किसान शानू पुत्र मुन्ने के खेत में आग लगने से चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल की बर्बादी देख किसान के आंसू छलक आए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर आग लगने का कारण और नुकसान का आकलन कराया जाएगा। जांच के बाद पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें