बरेली में पुलिस ने फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उनसे दो लैपटॉप, छह फोन, फर्जी आधार कार्ड, चेकबुक आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।