बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में कोटेदार किसान को राशन नहीं दे रहा था। कोटेदार के बेटे से शिकायत की तो उसने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे। हिंदुओं को राशन नहीं देने की बात कही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को सील कर खाद्यान्न जब्त कर लिया है।