बरेली के बहेड़ी में सपा विधायक अताउर रहमान की रिश्तेदार तबस्सुम का शव शनिवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उनके भाई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। बहेड़ी के मोहल्ला बाजार मुड़िया रोड निवासी ताहिर की पत्नी तबस्सुम कैंसर रोग से पीड़ित थीं। उनकी 12 जुलाई को मौत हो गई थी।