फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- राममंदिर की तरह मथुरा-काशी के लिए भी जल्द भेजेंगे निमंत्रण

मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 09:17 PM IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि लोग राममंदिर की तरह काशी व मथुरा में भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। सच हमारे साथ है, तथ्य हमारे साथ हैं। जल्द ही ऐसा समय आएगा जब राममंदिर की तरह ही काशी और मथुरा आने के लिए निमंत्रण भेजेंगे। इसके लिए तैयार रहिए। राममंदिर का सपना साकार हो चुका है। जनभावनाएं भी हमारे पक्ष हैं। अब हमारा उद्देश्य राममंदिर से रामराज्य की ओर जाना है। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सोमवार को बरेली में परिषद के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि 1991 में अयोध्या में राममंदिर के लिए आंदोलन करना पड़ा था। लेकिन अब समय ऐसा नहीं है। भावनाएं हमारे अनुकूल हैं, आंदोलन नहीं करना पड़ रहा। किसके खिलाफ आंदोलन करें। मथुरा व काशी के लिए भी तैयार रहें। कोर्ट में अब जल्दी तारीखें पड़ रही हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही आएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें