फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अपना दल-एस का स्थापना दिवस, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Tue, 04 Nov 2025 04:58 PM IST

बरेली में मंगलवार को अपना दल-एस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपना दल-एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। व्यवस्था परिवर्तन से हमारा तात्पर्य यह है कि आजादी की लड़ाई से अब तक जो लोग शोषित-वंचित तबके के रूप में रह गए हैं, उन्हें उनका अधिकार मिले। उन्हें उचित सम्मान मिले, सभी संसाधनों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो। लोकतंत्र के चारों स्तंभों में जब तक शोषित और वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक व्यवस्था पुराने ढर्रे पर ही चलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपना दल हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। 30 वर्षों की यात्रा के बाद आज अपना दल उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें