फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रील बनाने के लिए जोखिम में डाली जान... नाबालिग के साथ पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक; देखें वीडियो

मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 05:31 PM IST

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा महादेवपुरम स्थित पानी की टंकी पर मोबाइल फोन से रील बनाते हुए दो युवक और एक छोटा बच्चा नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिस पानी की टंकी पर चढ़कर यह रील बनाई गई, वहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। इस दौरान एक नाबालिग बच्चे का भी टंकी पर होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों को निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें