फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रिटायर्ड वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को दूसरी सफलता मिल गई। टीम ने मिर्जापुर में दबिश देकर स्नातक छात्र दीपू पांडेय और फैक्टरी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों को बरेली ले आई। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें