बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के तिगईदत्त नगर गांव में हरियाणा की शराब पीने से दो किसान की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी की। पता लगा है कि जिस युवक की हालत गंभीर है। वह हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता है। वह वहां से शराब लेकर आया था। यही शराब पीने के बाद घटना हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।