फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी का अवैध कॉम्पलेक्स गिराने में लगाए गए तीन बुलडोजर, कई घंटे चली कार्रवाई

बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के दो मंजिला अवैध कॉम्पलेक्स पर शनिवार को बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पीलीभीत बाईपास किनारे स्थित अवैध कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने के लिए पहले एक बुलडोजर लगाया गया। मजबूती से बना होने के कारण इमारत टूटी नहीं सकी। इसके बाद दो और बुलडोजर को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद तीन बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। आरोप है कि आरिफ ने बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया था। बीते 11 अक्तूबर को बीडीए ने अवैध काम्पलेक्स को सील किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें