बरेली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ की ड्यूटी के दौरान शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनको हार्ट अटैक आ गया। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर बरेली के मिनी बाईपास स्थित प्रताप हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई योगेश गंगवार ने बताया कि सर्वेश कुमार बीएलओ का कार्य कर रहे थे। बुधवार को स्कूल में अचानक खड़े-खड़े गिर पड़े। उनके मुंह से खून आया। स्कूल के हेड मास्टर ने उन्हें सूचना दी। संभावना यह लग रही थी कि ब्रेन हैमरेज हुआ है, लेकिन अस्पताल में सीएमओ ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की बात कही है। योगेश ने आरोप लगाया कि काम के दबाव के कारण भाई की जान गई है।