समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल के जरिए दरगाह आला हजरत पर चादर और अपना संदेश भेजा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आला हजरत ने पूरी जिंदगी इंसानियत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। उनकी शिक्षा हमें सच्चाई, मोहब्बत और एकता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। अखिलेश यादव की ओर से प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश महासचिव व बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पू्र्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, डॉ. अनीस बेग ने दरगाह पर चादर पेश की।