फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एसआईआर के गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में सर्वर की बाधा, कार्य में लगे कर्मी हो रहे परेशान

मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 05:43 PM IST

बरेली में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में सदर तहसील में कैंट विधानसभा क्षेत्र के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। यह सभी कार्मिक सदर तहसील सभागार में इन दिनों मोबाइल पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि डिजिटाइजेशन में सबसे बड़ी बाधा सर्वर और इंटरनेट की आ रही है। प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिदिन 150-150 आवेदन के डिजिटाइजेशन करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन सर्वर डाउन रहने से वह लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर पा रही हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें हर रोज सुबह बुला लिया जा रहा है और सूक्ष्म जलपान की बात दूर शाम तक पानी तक की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वह लोग प्यास लगने पर तहसील से बाहर से पानी की बोतल खरीद कर ला रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें