फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में स्कूल विलय का विरोध, समाजवादी महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 02:10 PM IST

बरेली में छात्रों की कम संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों का विलय और रसोइयों व शिक्षामित्रों की छंटनी के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने जिला मुख्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ज़िलाध्यक्ष स्मिता यादव ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल विलय का निर्णय संविधान के खिलाफ है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा छलावा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भाजपा सरकार पर गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने धरनास्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाए। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। स्मिता यादव ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें