बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा ने सोमवार को कुलपति के विरुद्ध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने आज तक न तो कभी ज्ञापन लिया न ही कभी ज्ञापन का संज्ञान लिया। छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा व अन्य छात्र विश्वविद्यालय में अनियमितताओं का आरोप लगाकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल में अव्यवस्थाओं की समस्या, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की बढ़ी फीस , हाल में हुई नियुक्तियों में कई तरह के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस दौरान छात्र नेताओं ने वीसी लापता के नारे लगाए।