होलिका दहन और रंग के मौके पर जिले में सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। एसएसपी ने बुधवार को राजपत्रित अधिकारियों के साथ हुई बैठक में 80 होली जुलूस निकालने के दौरान जिम्मेदारी तय की। हर थाना क्षेत्र में एक ड्रोन ऑपरेटर को पुलिस के साथ संबद्ध किया है, ड्रोन की मदद से छतों के पत्थर व भीड़ को देखा जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में कुल 2900 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जबकि 80 जुलूस के लिए बॉक्स फार्मेशन में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।