बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के ईओ समूह ने ट्रेडिंग को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जोड़ते हुए एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसमें एआई मॉडल ही ट्रेडिंग से जुड़े अहम फैसले लेगा। इससे उपभोक्ताओं को कम से कम नुकसान होगा। कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के विद्यार्थी यतेंद्र सिंह, आकाश गुप्ता और सिद्धार्थ शाश्वत की टीम ने डॉ. इरम के मार्गदर्शन में एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह मौजूदा दौर की ट्रेडिंग में सटीक भविष्यवाणी करेगा। बीटेक के छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि ये एक एप का प्रोटोटाइप है, जिस पर ट्रेडिंग में एआई मॉडल व एल्गोरिदम बीते वर्षों के डाटा के आधार पर भविष्यवाणी करेंगे। इससे ट्रेडिंग में होने वाला रिस्क बेहद कम होगा।