फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तेज आवाज में बज रहे 241 लाउस्पीकर उतरवाए, एसएसपी ने कहा- नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई होगी

बरेली जिले की पुलिस ने अभियान के दूसरे दिन रविवार को अवैध रूप से बज रहे 241 लाउडस्पीकर उतरवा दिए। जिले के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर कुल 1783 ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा रहा था। इसमें 782 मानक के विपरीत चल रहे थे। इसमें से 241 यंत्र अवैध पाए जाने पर पुलिस ने उतरवा दिए। 541 की आवाज कम करवाई। सर्वाधिक 40 अवैध लाउडस्पीकर इज्जतनगर पुलिस ने हटवाए। नवाबगंज पुलिस ने 33, कैंट पुलिस ने 25, फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 22, शाही पुलिस ने 20, शीशगढ़ पुलिस ने 25 लाउडस्पीकर उतरवाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए हैं, वहां वीडियोग्राफी कराई गई है। दोबारा नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें