फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल का एक और वीडियो जारी, बैरीकेडिंग फेंक पुलिस से भिड़ी भीड़

मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 01:49 PM IST

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल की हकीकत धीरे-धीरे उजागर हो रही है। शुक्रवार को एक सीसी फुटेज सामने आया। वीडियो में उपद्रवियों की भीड़ आकाश होटल के पास डीएवी कॉलेज रोड पर पुलिस पर हमला करते हुए बैरिकेडिंग को जबरन हटा रही है। दूसरी तरफ खड़ी पुलिस टीम लोगों से घर लौटने की अपील कर रही है। इस बीच भीड़ में मौजूद अराजकतत्व हाथों में पोस्टर लेकर भड़काऊ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद भीड़ ने धक्का-मुक्की की और बैरिकेडिंग पुलिस की ओर फेंक दी। भीड़ जबरन डीएवी कॉलेज की तरफ चली गई। घटना आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जो नए वीडियो और फुटेज मिल रहे हैं, पुलिस उनके आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें