बरेली के फरीदपुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। शोभायात्रा में शामिल बुलडोजर को नई परंपरा बताकर पुलिस ने रोक दिया, जिससे रामलीला कमेटी के लोग भड़क गए। आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व कमेटी के लोगों की अफसरों से नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। बुलडोजर निकालने की सहमति पर मामला शांत हुआ।