फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर आक्रोश... पीलीभीत में लोगों ने फूंका पुतला, अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में छतरी चौराहा पर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आतंकवाद का पुतला फूंका। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि अब हिंदुओं को विभिन्न जातियों में न बंटकर एक साथ एकत्र होना होगा। कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने जाति नहीं धर्म पूछकर हिंदुओं को गोली मारी। उधर, अधिवक्ता संघ ने भी आक्रोश जताया है। संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट की अगुआई में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें