फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे ने खाया विषैला पदार्थ, दोनों की मौत

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते मजदूर ने विषैला पदार्थ खा लिया। बेटे की हालत बिगड़ती देख उसकी 80 वर्षीय मां ने भी विषैला पदार्थ खा लिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के धनौर जागीर गांव में सोमपाल (42) अपनी मां छंगो देवी, पत्नी जगदेई, बेटे मुनीष, दया और बेटी लज्जावती के साथ रहते थे। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका बेटा मुनीष कक्षा दो में पढ़ता है। उसकी यूनिफॉर्म के लिए बारह सौ रुपये सोमपाल के खाते में आए थे जो मोटरसाइकिल की किस्त में कट गए। इसी को लेकर शुक्रवार शाम सात बजे सोमपाल का पत्नी जगदेई से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। घर से कुछ दूर चौराहे पर जाकर वह तड़पने लगा। सूचना पाकर मां भी मौके पर पहुंचीं। बेटे को तड़पता देख उसने भी घर आकर दवा पी ली। मां-बेटे के विषैला पदार्थ खाने की खबर फैलते ही सोमपाल के घर भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। सोमपाल को नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में जबकि छंगो देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें