फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पान मसाला कारोबारी रामसेवक का घर सील, नोटिस चस्पा कर लौटी आयकर टीम

मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 03:53 PM IST

बरेली में पान मसाला कारोबारी भाइयों के आवास और गोदाम पर छापामारी के लिए पहुंची आयकर टीम बृहस्पतिवार को वापस चली गई। सुबह करीब 10 बजे टीम बीडीए कॉलोनी निवासी रामसेवक के आवास पहुंची। सुबह भी परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद न होने और सर्च के लिए कोई गवाह न मिलने पर टीम ने घर का एक गेट पर सील कर दिया। दूसरे गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस के अनुसार सील तभी खुलेगी जब आयकर टीम मौके पर मौजूद होगी। उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी को भी सील न टूटे इसकी निगरानी को कहकर गए हैं। उन्हें भी संबंधित नोटिस की कॉपी दी है। दूसरी ओर, पान मसाला डीलर अमित भारद्वाज के घर पर देर रात तक टीम डटी रही। छानबीन के दौरान कारोबार संबंधी दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए जाने की सूचना। वहीं अमित अभी अस्पताल में ही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें