फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामायण वाटिका में शहरवासियों ने दिखाया उत्साह, एक लाख लोगों ने देखी पुष्प प्रदर्शनी

बरेली की रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को भगवान राम और शिव की स्तुति में भजन गूंजे। फूलों से सजी वाटिका के प्रवेश द्वार के निकट बने सेल्फी प्लाइंट पर फोटो खिंचाने की होड़ रही। दोपहर से भीड़ बढ़ना शुरू हुई तो शाम सात बजे कहीं कोई जगह खाली नहीं बची। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में रात आठ बजे तो एक मौका ऐसा भी आया जब भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। बीडीए के सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकारियों को आगे आना पड़ा तब कहीं जाकर व्यवस्था सुचारू हो सकी। स्कूली बच्चों से लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शहर के सामान्य लोगों का देर रात तक तांता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें