बरेली के स्टांप एवं निबंधन विभाग कार्यालय में चार दिन बाद बुधवार को बैनामा पंजीकरण का काम शुरू हुआ था, लेकिन नया सर्वर पहले दिन ही दगा दे गया। सदर तहसील के उप निबंधक प्रथम व द्वितीय कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे तक कुल तीन बैनामों का पंजीकरण हो पाया। सर्वर न चलने से बैनामा पत्र ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रहे थे। काफी इंतजार करने के बाद कई क्रेता-विक्रेता मायूस होकर बैरंग घर लौट गए।