बरेली में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। वह रविवार को बैलगाड़ी पर बैठकर फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के जरौल गांव पहुंचे। उन्होंने यहां सभा को संबोधित किया। इस दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा सरकार और बजरंग दल पर जमकर निशाना साधा।