फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रामगंगा के पानी में बहकर मीरगंज पहुंची मोटरबोट, देखकर ग्रामीण रह गए हैरान

मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 02:40 PM IST

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में गांव गोरा लोकनाथपुर के करीब शुक्रवार को रामगंगा के किनारे एक मोटरबोट फंसी मिली। मोटरबोट को देख ग्रामीण हैरान रह गए। सूचना पर थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तब पता लगा कि मोटरबोट गोरा लोकनाथपुर के करीब कैसे पहुंची। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि यह मोटरबोट पुष्पेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी, सिरौली की है। पुष्पेंद्र ने कुछ दिन पहले अपनी मोटरबोट गुम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मोटरबोट बहकर सिरौली से मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर तक पहुंच गई। पुलिस ने मोटरबोट उसके मालिक को सौंप दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें