शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कोडीनयुक्त कफ सिरप और मादक पदार्थ श्रेणी की औषधियों के अवैध कारोबार को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के बड़े नेता कोडीनयुक्त सिरप तस्करों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि आरोपी के साथ सपा प्रमुख की तस्वीर तस्करों को संरक्षण देने का सुबूत है।